Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं आलिया भट्ट


आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा भी मनवाया है. हालांकि महेश भट्ट की बेटी होने और करण जौहर के मेंटर होने के चलते उन्हें प्रिविलेज बताया जाता रहा है. अब आलिया ने एक बातचीत में अपनी इस 'प्रिविलेज' (खास फायदे) को लेकर होने वाली बहस पर बात की और कहा कि उनके लिए यह सफर हमेशा आसान नहीं रहा है. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि वे हमेशा से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं.

आलिया ने कहा कि वह बहुत छोटी उम्र से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं. उन्होंने कहा, “सच कहूं तो मैं तो बचपन से ही अपने आईने के सामने एक्टिंग कर रही हूँ… मेरे पास सिर्फ मेरे दिमाग में एक सपना था कि मुझे एक दिन वो जो टीवी दिख रहा है ना, उसके अंदर होना है.” उन्होंने गोविंदा और करिश्मा कपूर के गाने देखने को याद किया और माना कि वह हमेशा फिल्मों के जादू के बारे में सोचती रहती थीं. उन्होंने कहा,“तब से ही मुझे यकीन हो गया था कि कैमरे के सामने होना ही मेरा सपना है.”

हालांकि, आलिया मानती हैं कि फिल्मी परिवार से होने की वजह से उन्हें कुछ खास फायदे मिले हैं. उन्होंने कहा, "मेरा सफर काफी अलग रहा है, और मैं मानती हूं कि जब आप ऐसी खास जगह से आते हैं, तो ऐसा कहना आसान होता है. लेकिन खास बैकग्राउंड से होने के बावजूद मैं यह कह रही हूं, कभी-कभी बुरे दिन भी आते हैं, जब आप अच्छा महसूस नहीं करते. और ऐसे दिनों में, आप खुद से बस यही कह सकते हैं कि मुझे सपने देखने और खुद पर भरोसा करने का हक है."

आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिलहाल अपनी अपकमिंग वाईआरएप की 'अल्फा' के प्रमोशन में बिज़ी हैं. इस स्पाई एक्शन थ्रिलर में वे शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगीं. फिल्म में बॉबी विलेन का किरदार निभा रहे हैं. मेकर्स ने हाल ही में अल्फा का ट्रेलर जारी किया, जिससे खुलासा हुआ है कि फिल्म में ऋतिक रोशन 'वॉर' और 'वॉर 2' वाले मेजर कबीर के रोल में कैमियो में दिखेंगे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |