संग्रामपुर: दो पक्षों मे मारपीट, मुकदमा दर्ज
June 24, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मधुपुर खदरी में मंगलवार की रात लगभग 9रू00 बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक महिला सहित तीन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य संग्रामपुर में कराया गया। पीड़ित के तहरीर पर एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पूरा मामला विजय कुमार अनिल कुमार पुत्र सुंदरलाल कनौजिया रेखा पत्नी विजय और गांव के रामनरायण पुत्र राम खेलावन - राम यज्ञ पुत्र राम लखन -धनराजी और सुधा पत्नी रामनरायण के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट में विजय -अनिल और रेखा के चोट लगने पर पुलिस की देखरेख में इलाज हुआ।वहीं विजय पुत्र सुन्दर लाल की तहरीर पर एससी एसटी सहित कई धाराओं में थाना संग्रामपुर में दो महिला सहित 05 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
.jpg)