Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: आगामी वृक्षारोपण की सफलता! ब्लॉक पर हुई समीक्षा बैठक


संग्रामपुर/अमेठी। आगामी वृक्षारोपण की सफलता के लिए स्थल चयन- गड्ढा खुदाई- और पौधों के प्रजातियां का निर्धारण मानसून से पूर्व की तैयारी को लेकर खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह वन विभाग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।बैठक में आये वनाधिकारी ने बताया कि नहर की पटरियों कृषि के मेड़ों सड़क के किनारे व खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर वृक्षारोपण होगा गड्ढा खुदाई को लेकर वनाधिकारी द्वारा बताया गया है कि पौधों के आकार के अनुसार गड्ढे खोदने व धूप लगने पर चर्चा हुई।और गड्ढे में रोपड़ से 7 दिन पहले जैविक खाद और मिश्रण से गड्ढा भरा होने की बात बताई। उन्होंने जलवायु के अनुकूल प्रजातियों का रोपड़ करने की समीक्षा करते हुए बताया कि उसर जैसे क्षेत्र में इमारती लकड़ी गांव के आसपास फलदार व सड़क के किनारे छायादार पौधों लगाए जाएं। खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह ने वृक्षारोपण के बाद आवारा पशु से बचने के लिए पौधों के चारों तरफ बस की जाली ट्री -गार्ड  की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों स्वयं सहायता समूह और स्कूली बच्चों को अभियान से जोड़ने की सलाह दी। खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह ने बताया कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है उनकी नियमित सिंचाई और खरपतवार हटाने की जिम्मेदारी भी होनी चाहिए। इस समीक्षा बैठक में संग्रामपुर में तैनात दरोगा रणवीर सिंह- वन दरोगा सुरेन्द्र कुमार व वन दरोगा  शुभम भटनागर आदि कई लोग शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |