Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः नई बस्ती को मिली पक्की सड़क की सौगात, डॉ. आस्था अग्रवाल ने किया लोकार्पण! दशकों पुरानी समस्या का हुआ समाधान, रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए मिला सुगम शॉर्टकट मार्ग


पीलीभीत। मुख्यमंत्री वैश्वीकरण नगरोदय योजना के अंतर्गत नई बस्ती वार्ड संख्या-9 में नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित सड़क का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर सड़क का निर्माण कराया गया है, वहां लंबे समय से गहरा गड्ढा होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती थी। नई सड़क बनने के बाद अब क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।सड़क निर्माण के बाद नई बस्ती क्षेत्र के लोगों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए एक बेहतर और शॉर्टकट मार्ग उपलब्ध हो गया है। इससे समय की बचत के साथ-साथ लोगों की दैनिक आवाजाही भी आसान हो गई है।

लोकार्पण समारोह के दौरान क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया तथा सड़क निर्माण कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए पालिका परिषद निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे भी पूरा कराया जाएगा।

कार्यक्रम में सभासद निर्मल सिंह, साकेत सक्सेना, वतन दीप मिश्रा, शिवम श्रीवास्तव, राजेंद्र भारती, रत्ना शुक्ला, विकास बाबू, अवतार सिंह, मोनू मिश्रा, मोहन स्वरूप, पंकज तिवारी, स्वतंत्र देवल, दीप अग्रवाल, हिमांशु जैसवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |