Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा


बीसलपुर।आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उपजिलाधिकारी,  के माध्यम से  राष्ट्रपति  के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं क्षेत्राधिकारी,  को अलग से शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर नाजिया इलाही के विरुद्ध  एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश सचिव नईम रजा ने किया। राष्ट्रपति  के नाम दिए गए ज्ञापन में नाजिया इलाही द्वारा इस्लाम धर्म की सम्मानित धार्मिक हस्तियों के संबंध में कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने तथा आरोप सत्य पाए जाने पर विधि के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई।वहीं क्षेत्राधिकारी को दिए गए शिकायती प्रार्थना-पत्र में कथित आपत्तिजनक बयानों के संबंध में उपलब्ध तथ्यों की जांच कर प्रचलित कानून के अनुसार एफआईआर दर्ज करने तथा दोषी पाए जाने पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि किसी भी धर्म, उसके पैगम्बरों, संतों, गुरुओं, महापुरुषों एवं धार्मिक आस्थाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं राष्ट्रीय एकता को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए सभी धर्मों एवं उनके सम्मानित व्यक्तित्वों के सम्मान की रक्षा हेतु प्रभावी कानूनी प्रावधान बनाए जाने तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले मामलों में त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

इस अवसर पर एडवोकेट राजाराम माथुर, सुभाष गंगवार, इमरान बाबू, संजीव कुमार, मोहम्मद इरफान अंसारी, मोहम्मद सोहेल उर्फ शब्बू, हरीश गंगवार, अफसर अली, ज्ञानेंद्र गंगवार, आशिक अली, एडवोकेट मैशाद अली, आसिफ खान, मोहम्मद इमरान अंसारी एवं सोहेल अहमद सहित प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |