लखनऊ: मॉर्निंग वाक पर निकले बुजुर्ग व्यपारी की सड़क हादसे में मौत
June 28, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर इलाके मे रहने वाले एक आटो पार्टस व्यपारी की रविवार तड़के मॉर्निंग वाक के दौरान सडक हादसे मे मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा कोतवाली इलाके स्थित रामगढ़ कॉलोनी के रहने वाले सुरेश कुमार मिश्रा(65)ऑटो पार्ट्स का कारोबार करते थे मृतक के बेटे श्रीकांत मिश्रा के अनुसार उसके पिता रोजाना मॉर्निंग वॉक के लिए घर से 2 किलोमीटर दूर आशियाना क्षेत्र में जोनल पार्कजाते थे रविवार सुबह तड़के पांच बजे पैदल मॉर्निंग वॉक के लिए जाते समय जोनल पार्क के पास वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो कर रोड पर गिर पड़े इसी बीच वहां से गुजर रहे उनके दोस्त ने उन्हें पड़ा देख घर वालों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर उन्होंने पिता को इलाज के लिये ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया परिवार में पत्नी सरिता व बेटा ओर बेटी है । पुलिस के अनुसार मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
.jpg)