Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः बाईपास के लिए अधिगृहीत भूमि का मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन


लालगंज/प्रतापगढ़। बाईपास के लिए अधिगृहीत भूमि के मुआवजा से वंचित किसानो में सोमवार को प्रशासनिक लापरवाही को लेकर आक्रोश पनप उठा। लालगंज तहसील के बेलहा गांव मे नाराज किसानो ने सोमवार को जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया। वही एसडीएम लालगंज शैलेन्द्र वर्मा का कहना है कि प्रभावित किसानो के प्रार्थना पत्रो की पड़ताल कर मुआवजे के बाबत शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी। लालगंज के बेलहा गांव से राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को लेकर बाईपास के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसको लेकर बेलहा गांव के किसानों की लगभग छः बीघे किसानो की जमीन बाईपास के लिए अधिगृहीत हुई है। नाराज किसानों का कहना है कि अधिग्रहण को लेकर पहले उन्हें कोई नोटिस नही दी गयी। वही किसानो का दर्द यह है कि उनकी जमीन का अधिग्रहण करने पर कोई मुआवजा भी अभी तक नही दिया गया है। इस मामले को लेकर किसानों ने डीएम के समाधान दिवस मे भी शिकायत दर्ज करवायी थी। किसानो का कहना है कि अधिगृहीत जमीन मे उनके हिस्से और कब्जे का उल्लेख सरकारी अभिलेखों एवं प्रकाशित गजट में भी प्रदर्शित है। इसके बावजूद अधिग्रहण प्रक्रिया को एकतरफा किये जाने को लेकर किसानो मे नाराजगी पनप उठी है। विरोध प्रदर्शन के दौरान गांव के रामदीन यादव व खजुरी निवासी टकैन, भानुमती, सुभाष यादव आदि का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद भी मुआवजा नही दिया जा रहा है। वही किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव वीरेन्द्र सिंह ने चेताया है कि प्रभावित किसानो को मुआवजा का भुगतान किये बगैर निर्माण कार्य को लेकर उनका संगठन अनवरत धरना प्रदर्शन शुरू करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |