Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः बिहार पीसीएस परीक्षा में लालगंज के मेधावी ने सफलता का लहराया परचम, खुशी


लालगज/प्रतापगढ़। बिहार पीसीएस परीक्षा परिणाम मे लालगंज के मेधावी ने सफलता का परचम लहराया है। जानकारी होने पर सोमवार को परिजनो मे खुशी छा गयी। नगर मे स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के समीप रहने वाले सुधीर कुमार मिश्र के पुत्र इं0 अभिनव मिश्र ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में डीएसपी पद पर सफलता ली है। सफलता पर परिजनो तथा शुभेच्छुओं ने अभिनव के घर पहुंचकर मुंह मीठा कराते हुए माल्यार्पण कर सम्मान किया। अभिनव के पिता सुधीर कुमार मिश्र प्राथमिक विद्यालय सगरा सुन्दरपुर द्वितीय में प्रधानाध्यापक हैं। मां कविता गृहणी हैं। वहीं अभिनव के पैतृक गांव लक्ष्मणपुर ब्लाक के चन्दापुर में भी सफलता को लेकर ग्रामीणों मे खुशी का माहौल देखा गया। इस मौके पर अजीत शुक्ला, अभिषेक पाण्डेय, सोमनाथ मिश्र, सुधाकर शुक्ल, पंकज मिश्र, अंजनी कुमार मिश्रा, चंद्रप्रकाश मिश्र, सूर्यप्रकाश मिश्र, अभिषेक सिंह, मनोज तिवारी आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |