Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः धूमधाम से हुई महादेव मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा, शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु


लालगंज/प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर विकासखण्ड के शिवबोझ गांव मे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर मे विधिविधान से देवाधिदेव महादेव की प्राण प्रतिष्ठा हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मे भक्तों ने देवाधिदेव महादेव का गगनभेदी जयघोष किया। वही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार की शाम शिव बारात एवं शोभा यात्रा में भी श्रद्धालु शामिल हुए दिखे। शोभा यात्रा गांव से बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंची। धार्मिक आयोजन को लेकर भण्डारे मे भी श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व प्रधानाध्यापक रामराज पाण्डेय व सह संयोजक राजेश पाण्डेय ने संस्कृत विद्वान डॉ0 वाचस्पति शुक्ल का श्रद्धालुओं की ओर से सम्मान भी किया। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ0 राकेश सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सचिन पाण्डेय, अनन्त प्रसाद तिवारी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, रामचंद्र शुक्ल, श्रीकांत शुक्ल, अनिल महेश, श्याम शंकर पुष्पाकर आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |