Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा! प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार तड़के एक किशोरी के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब चार बजे हुई इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब चार घंटे तक चले तनावपूर्ण घटनाक्रम के बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।बताया जा रहा है कि किशोरी का गांव के ही एक नाबालिग युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा  था, जिसका परिजन विरोध कर रहे थे। टावर पर चढ़ी किशोरी ने नीचे मौजूद पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों से  कहा कि जब तक प्रेमी युवक को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी।पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से नीचे रजाई-गद्दों का इंतजाम किया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।बाद में पुलिस ने प्रेमी युवक को मौके पर बुलाया। युवक के समझाने-बुझाने के बाद किशोरी शांत हुई और सुरक्षित नीचे उतर आई।क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |