Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रूद्रपुर: कल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस! नगर निगम में आयोजित होगी प्रदर्शनी और लोकतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम


रूद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर 25 जून को प्रस्तावित ‘संविधान हत्या दिवस’ की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में रूपरेखा तैयार कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 

बैठक में कार्यक्रम संयोजक महापौर विकास शर्मा ने 25 जून 1975 को देश में लागू किये गये आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताते हुए कहा कि इस दिन को भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रही है। इसी के तहत नगर निगम में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर गोष्ठी होगी ओर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया जायेगा। 

महापौर ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में आपातकाल के दौर में जेलों में बंद किये गये लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को याद किया जाएगा। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में हमेशा एक काले अध्याय के रूप में याद किया जायेगा। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लागू कर देश के संविधान की आत्मा पर चोट पहुंचाने का काम किया था। नागरिकों के मौलिक अधिकारों को समाप्त कर दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर पहरा बैठा दिया गया और सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाल दिया गया। यह वह दौर था जब देश में भय का वातावरण बनाया गया और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाया गया आपातकाल देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक संस्थाओं और नागरिक स्वतंत्रताओं पर सीधा हमला था। उन्होंने कहा कि सत्ता बचाने के लिए विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और पत्रकारों तक को जेलों में बंद किया गया। देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को समाप्त करने का प्रयास किया गया और लोकतंत्र की आवाज दबाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उस कठिन समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनसंघ सहित अनेक संगठनों और लोकतंत्र समर्थकों ने संघर्ष किया। हजारों कार्यकर्ताओं ने जेलों में यातनाएं सहन कीं लेकिन लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि संविधान हत्या दिवस ऐसे लोकतंत्र सेनानियों को नमन करने का दिन है। 

बैठक में कार्यक्रम की व्यापक रूपरेखा बनाई गयी और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, जिला महामंत्री तरूण दत्ता, सुनील ठुकराल, पारस चुघ, मोर सिंह यादव अक्षय गहलोत अक्षय अरोड़ा वेद ठुकराल मुकेश पाल पवन राना चंद्रसेन चंदा क दास रोशन अरोड़ा बिट्टू चैहान विजय तोमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |