Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रूद्रपुर: राज्य कर विभाग के सर्वे के विरोध में व्यापार मंडल ने एडिशनल कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन! व्यापारियो मे रोष,नाराजगी प्रकट की


रुद्रपुर। राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर किए जा रहे सर्वे को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त आयुक्त राकेश वर्मा, संयुक्त आयुक्त रोशन लाल व राज्य कर विभाग के उपायुक्त विनय ओझा को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी प्रकट की तथा सर्वे की कार्यप्रणाली पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई।

व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राजकुमार भूड्ढी व महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में अनेको व्यापारी राज्य कर विभाग के कार्यालय में जा धमके जहाँ ज्ञापन सौपकर कहा कि विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वे के दौरान व्यापारियों से अनेक ऐसी जानकारियां मांगी जा रही हैं जिनका व्यापारिक गतिविधियों एवं कर निर्धारण से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। साथ ही सर्वे के दौरान व्यापारियों पर मानसिक एवं आर्थिक दबाव बनाए जाने की शिकायतें भी लगातार प्राप्त हो रही हैं, जिससे व्यापारी वर्ग स्वयं को परेशान एवं प्रताड़ित महसूस कर रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, लेकिन विभागीय कार्यप्रणाली से यह प्रतीत हो रहा है कि व्यापारियों को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है। वर्तमान समय में बाजार पहले से ही मंदी और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में इस प्रकार के विस्तृत एवं अनावश्यक सर्वे व्यापारियों के लिए अतिरिक्त परेशानी का कारण बन रहे हैं।

व्यापार मंडल ने विभाग से मांग की कि सर्वे को अविलम्ब बंद कर दिया जाए जिससे किसी भी व्यापारी का अनावश्यक उत्पीड़न न हो,साथ ही चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आगामी रणनीति तय कर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

इस मौके पर व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोरा , गदरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड , व्यापार मंडल जिला प्रभारी अशोक छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष सुरमुख सिंह विर्क, अरुण अग्रवाल, गुलशन नारंग, जिला कोषाध्यक्ष विनीत जैन, शिवेन सेठी, पारस अरोरा , इरशाद अहमद, रवि तनेजा,मुकेश नारंग, संजय ठुकराल, गौरव आहूजा आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |