लखनऊ: महिगवां पुलिस ने चोरी की पांच बैटरी बरामद कर,दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार,एक की तलाश जारी! बंद पड़े पेट्रोल पम्प के सोलर प्लांट से चोरी की गई बैटरियां बरामद
June 22, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के उत्तरी जोन महिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़े पेट्रोल पंप के सोलर प्लांट से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने कार्यवाहीं की है। पुलिस उपायुक्त उत्तरी,अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी, सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष थाना महिगवां राधेश्याम मौर्या के निर्देशन में थाना महिगवां पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो चोरों अमन पुत्र दिनेश निवासी ग्राम कल्लूपुरवा,थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी, उम्र लगभग 20 वर्ष,विकास रावत पुत्र स्वामी रावत निवासी ग्राम आधारखेड़ा, थाना गुडम्बा, जनपद लखनऊ, उम्र लगभग 18 वर्ष,को गिरफ्तार कर लिया,जिनके कब्जे से पांच बैटरियां बरामद की गई। महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 17.06.2026 को संग्राम पुत्र बसन्त निवासी ग्राम आधार खेड़ा थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ उन्हें एक-एक हजार रुपये का लालच देकर बिना नम्बर प्लेट की एक गाड़ी से मुसपिपरी स्थित बंद पड़े पेट्रोल पम्प पर ले गया था, वहाँ तीनों व्यक्तियों ने मिलकर सोलर प्लांट में लगी 10 बैटरियां चोरी की थीं। अभियुक्तों ने बताया कि चोरी के बाद संग्राम 05 बैटरियां अपने साथ लेकर चला गया था, तथा शेष 05 बैटरियां बाबागंज रोड पर पानी की टंकी के सामने सड़क किनारे झाड़ियों में छिपा दी गई थीं। अगले दिन पुनः चोरी करने के उद्देश्य से पेट्रोल पम्प पर गये थे, किन्तु किसी व्यक्ति के आ जाने के कारण भाग गये। आज वे अपने हिस्से की बैटरियां बेचने के उद्देश्य से निकले थे,तभी महिगवां पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के आधार पर संग्राम पुत्र बसन्त निवासी ग्राम आधारखेड़ा थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ का नाम प्रकाश में आया है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।
