Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: ध्वस्त मार्ग के चलते सूर्ख तपती धूप में लग रही जाम से लोग हो रहे हलकान


नरायनपुर/मिर्जापुर। पूर्णतया जर्जर एवं ध्वस्त मार्ग के चलते सूर्ख तपती धूप में भी नरायनपुर में लग रही जाम के चलते पैदल राहगीर व वाहन सवार हलकान हो रहे हैं। कड़ी धूप में स्थानीय चैकी पुलिस जाम छुड़ाने में पसीने से तरबतर हो रहे हैं।

ज्ञात हो पुलिस चैकी नरायनपुर से हाइवे मार्ग शेरपुर तक का मार्ग निर्माण के एक वर्ष बाद ही जगह-जगह टूटकर छोटे बड़े गड्ढों मे तब्दील हो गया। बार बार शिकायत करने पर विभाग गड्ढों में मिट्टी गिट्टी डालकर इतिश्री कर लेता है। इसके बाद कि स्थिति अत्यंत खतरनाक हो जाती है। धूल के गुबार से बाजारवासी आजिज होकर मजबूरी वश रहने को मजबूर हो गया है। गड्ढों में फेके गये गिट्टी वाहनों से छिटक कर राहगीरों व बाजार वासियों को चोटहिल कर दे रहा है।

क्षेत्र के राकेश सिंह,अनिल सिंह,केशरी सिंह,आनंद सिंह,कमलेश यादव,शशांक सिंह,मनोज गुप्ता,शिव जायसवाल आदि ने अविलम्ब ध्वस्त मार्ग का मरम्मत करायें जाने की मांग जिला प्रशासन से किया है।

अवसर अभियंता दिलीप कुमार तिवारी के अनुसार उक्त मार्ग का निर्माण कार्य का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |