बीसलपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज, अमृता खास की प्रबंध समिति के चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी लोकेश कुमार की देखरेख में संपन्न कराई गई, जिसमें विभिन्न पदों पर निर्विरोध एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिनिधियों का चयन किया गया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विशाल गंगवार को प्रबंधक तथा मित्र वर्मा गंगवार को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा शंकर लाल उपाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह उप प्रबंधक एवं मनोज कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए।प्रबंध समिति के सदस्य पद पर प्रशांत गंगवार, उदयवीर सिंह, वेदराम वर्मा, हरीश चंद्र उर्फ ठुन्ने बाबू, सुरेश चंद्र, कनहई लाल वर्मा एवं चंद्र प्रकाश निर्वाचित हुए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नव निर्वाचित प्रबंध समिति का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।
