Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः एमएसएमई दिवस पर उद्यमिता को नई उड़ान! 250 प्रशिक्षार्थियों को मिली टूलकिट! सरकारी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम-विधायक सदर


प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर शहर के सरोज चैराहा स्थित ओम साई पैलेस में उद्योग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक एवं टूलकिट वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेन्द्र कुंमार मौर्य ने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। 

कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के पांच लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक प्रदान किए गए। वहीं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत टेलरिंग ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 250 प्रशिक्षार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। जिला ग्रामोद्योग विभाग की मुख्यमंत्री टर्मलोन एवं माटी कला योजना के तीन लाभार्थियों को भी ऋण स्वीकृति चेक प्रदान किए गए।

उक्त अवसर पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की स्वरोजगारपरक योजनाएं युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षार्थियों एवं युवाओं से विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने जनपद में संचालित ओडीओपी एवं ओडीओसी योजनाओं की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। सहायक आयुक्त उद्योग जे.एन. यादव एवं अजय प्रसाद ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र अभ्यर्थियों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उपायुक्त उद्योग एस.एस. रावत ने मुख्य अतिथि एवं लाभार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं और कारीगरों को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम का संचालन ओडीओपी उत्पाद संघ के अध्यक्ष मो. अनाम ने शेरो-शायरी के माध्यम से किया, जिसने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय शर्मा, कफील अहमद, मनोज यादव, देवराज, ऋषिराज सिंह तथा विशाल विश्वकर्मा सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |