Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बीआरसी सुखपालनगर में बैठक, शिक्षकों को सौंपी गई जिम्मेदारी


प्रतापगढ़। बीआरसी सुखपालनगर पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी सदर संतोष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नोडल टीचर एवं स्वास्थ्य विभाग की बैठक संपन्न। बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि सभी नोडल शिक्षक संचारी रोग अभियान का प्रत्येक दिवस के अनुसार कार्य योजना बनाकर विद्यालयों में बच्चों को जागरूक करेंगे, कल से पल्स पोलियो अभियान भी प्रारंभ हो रहा है बूथ वाले सभी विद्यालय खुले रहेंगे बच्चों की टोलियां बनाकर जीरो से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने में सभी शिक्षक अपना सहयोग प्रदान करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए राज कमल सिंह बीपीएम ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया है तथा दस्तक रोग नियंत्रण अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक घर-घर दस्तक अभियान दिया जाएगा। संचारी रोग के नोडल प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र ओझा ने कहा कि विद्यालयों में होने वाली अभिभावक बैठक में अधिक से अधिक संख्या में अभिभावकों को बुलाकर उनको जागरूक करें की बरसात का समय आ रहा है अपने घर के आसपास गंदा पानी कहीं इकट्ठा न होने दें मच्छरदानी का प्रयोग करें विद्यालय में बच्चों को यह जानकारी जरूर दी जाए कि सभी बच्चे हाथ धोकर ही खाना खाएं सावधानी ही बचाव है। कल से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान की रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सदर अध्यक्ष नवीन प्रताप सिंह, महिला शिक्षक संघ अध्यक्ष स्नेह शुक्ला सहित नीरज सिंह, शैलेश सिंह, गुलशन, अवनीश, पुनीत शर्मा, आनंद, शशांक, संदीप, राकेश एवं सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |