लखनऊः कोचिंग सेंटर सील , सेंटरों के आसपास पसरा सन्नाटा
June 24, 2026
आलमबाग ।लखनऊ के अलीगंज में 22 जून को कोचिंग संस्थान में हुई भीषण अग्निकांड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 15 बच्चों की मौत हो गई थी इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने सख्त रवैया इख्तियार करते हुए एलडीए को समस्त कोचिंग संस्थानों पर कार्यवाही का निर्देश जारी किया था इस आदेश के बाद बुधवार को जागा एलडीए प्रशासन ने एलडीए जोन 2 जोनल अधिकारी के नेतृत्व में कानपुर रोड बारावीरवा में संचालित कोचिंग संस्थानों में दिन भर कार्रवाई चला और कई नामचीन कोचिंग संस्थानों समेत छोटे बड़े कोचिंग संस्थान पर मानक विपरीत कोचिंग सेंटर संचालित करते हुए पाया गया और एलडीए द्वारा इन कोचिंग संस्थान के संचालकों को बिना कोई मौका दिए कोचिंग खाली करवा सेंटरों को सील कर दिया गया। एलडीए जोन 2 जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि बारावीरवा में संचालित महेंद्रा कोचिंग, पीडब्लू,एलेन,आकाश कोचिंग,दुर्गेंद्रा क्लासेज, सेंचुरियन डिफेंस समेत करीब एक दर्जन छोटे बड़े कोचिंग संस्थानों में जांच के बाद मानक विपरीत कोचिंग संचालन करते हुए पाया गया है इन संचालकों द्वारा नक्शा के विपरीत सेंटर परिसर में निर्माण कराया गया है। लापरवाही उजागर होने पर कोचिंग संस्थान खाली करा सीजिंग की कार्यवाही किया गया है। इस कार्यवाही दौरान जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह, सहायक अभियंता एस के सोलंकी समेत की प्रवर्तन टीम मौजूद रही।
.jpg)