Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक चोटिल , केस दर्ज


आलमबाग। कृष्णानगर कोतवाली इलाके स्थित शनिदेव मंदिर के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक चोटिल हो गया। वही पीडित बाइक सवार के पिता ने घटना के तीन सप्ताह बाद बेटे का उपचार करा अज्ञात कार चालक के खिलाफ स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे लिखित शिकायत की है। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-एम निवासी लालचन्द भारती के अनुसार वह अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1 एवं सहायक नगर आयुक्त के पद से सेवानिवृत कर्मचारी है। बीती 1 जून को उनका पुत्र चन्द्रांशु बाबू उर्फ राजन दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच चुंगी स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेकर अपनी आपाची बाइक संख्या यू पी-32 जेटी-8038 से घर लौट रहा था। आरोप है कि उस दौरान कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित शनिदेव मंदिर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसके बेटे की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनका बेटा चन्द्रांशु गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। जिसे  स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने मेदान्ता अस्पताल में भर्ती करा उपचार कराने के बाद  स्थानीय कृष्णा नगर थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित बाइक सवार के पिता की शिकायत पर मंगलवार को अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी कार चालक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |