Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः सड़क दुघर्टना में महिला घायल, हुई रेफर


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को थाना क्षेत्र संग्रामपुर के पूरे अयोध्या पाण्डेय की पिंकी मौर्या पत्नी सत्यम मौर्य उम्र 24 वर्ष अपने घर से मोटरसाइकिल से कालिकन धाम मेला आई थी अपराह्न लगभग 3 बजे घर जा रही थी कि कालिकन चैराहे के पास ब्रेकर पर मोटरसाइकिल उछाल मारी  जिससे  मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी पिंकी सड़क पर गिर गयी।पिंकी को गहरी चोट आ गई।घायल पिंकी को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि आज सोमवार था हम लोग माता कालिकन धाम टिकरी चढ़ाने आये थे जब हम घर जा रहे थे कि पिंकी मोटरसाइकिल में पीछे बैठी थी कि रोड -ब्रेकर के पास मोटरसाइकिल ने उछाल मारा जिससे पिंकी काली सड़क पर गिर गयी पिंकी का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |