गौरीगंज/अमेठी। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के क्रम में आज गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण विकास परियोजना का शुभारंभ हुआ।
गौरीगंज के लोकप्रिय विधायक राकेश प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश की राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत टिकरा बैजनाथदृकरथुनीदृलालगंज मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
लगभग 9.700 किलोमीटर (नौ किमी०,सात सौ मीटर) लंबाई वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पर 2470.58 लाख (चैबीस करोड़ सत्तर लाख अट्ठावन हजार) रुपये की लागत व्यय की जाएगी। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों एवं आमजन को बेहतर एवं सुगम यातायात सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों और कस्बों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सड़क क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा तथा स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए विकास के संकल्पों को निरंतर पूरा किया जा रहा है और आगे भी जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाते रहेंगे।
क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण विकास परियोजना के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
