Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः बाबा मुगरिया दास आश्रम में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद! सपा नेता पंडित सुधीर तिवारी एडवोकेट के आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, देर शाम तक भक्तिमय रहा माहौल


पीलीभीत। माधो टांडा रोड स्थित ग्राम रिछोला मुस्तकिल में बाबा मुगरिया दास महाराज के आश्रम परिसर में मंगलवार को आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता पंडित सुधीर तिवारी द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन किए तथा प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया।

भंडारे का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भोजन की व्यवस्था शुरू हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी, जो देर शाम तक लगातार बनी रही। पूरे परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम के दौरान आयोजकों और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा। प्रसाद एवं भोजन वितरण की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से की गई, जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी बड़ी संख्या में भंडारे में सहभागिता कर धार्मिक आयोजन की सराहना की।इस अवसर पर पंडित सुधीर तिवारी एडवोकेट ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और धर्म सेवा उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।भंडारे में आश्रम के सभी साधु संत व  सेवादार,मुकेश कुमार, शुभम तिवारी, विक्रम शर्मा, हरजिंदर सिंह कहलो, प्रदीप सोनकर, पूर्व प्रधान बलविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, जसविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह (सुक्खा), मोनू चैहान, पिंकू चैहान, अमित कुमार, अनूप कुमार, सुमित कुमार, जगविंदर सिंह, सरदार जगतार सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, लीलाधर, राजेश कुमार उर्फ राजू तथा नंदकिशोर प्रधान मिलक सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान जी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। भंडारे के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने आयोजक पंडित सुधीर तिवारी एडवोकेट की भूरि-भूरि प्रशंसा की। देर शाम तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर दिखाई दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |