संग्रामपुर: आधा दर्जन स्थानो पर निकाला गया जुलूस
June 26, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रात में जलसा दिन में ताजिया मोहर्रम के जुलूस और मजलिसों की पारंपरिक कार्यक्रम को लेकर आज इमाम हुसैन की शहादत की याद में संग्रामपुर क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों पर मोहर्रम का जुलूस निकल गया जो कर्बला तक का सफर तय किया। मोहर्रम पर्व की नवी पर संग्रामपुर क्षेत्र के तुलापुर - पूरे खुशियाल- बदलापुर-चंण्डेरिया में ताजियों के दीदार के लिए अकीदतमंदों का सैलाब दिखाई दिया। सुरक्षा की दृष्टि से अलग-अलग स्थान पर उठाए गए ताजियों को निर्धारित मार्गो पर पुलिस उपस्थिति में जुलूस निकाले गए। इसके बाद सभी ताजिये अपने नाम वालों में रखे गए। पर्व के अवसर पर टीकर माफी - विशेश्वरगंज बाजार- ठेंगहा बाजार में दुकानें लगीं दिखाई दी जहां घरेलू सामान महिलाओं के सिंगर संबंधी सामाग्री बच्चों के खिलौने और खाद्य पदार्थ की दुकान साजी दिखाई दी मोहर्रम पर्व 10 दिनों तक मनाया जाता है इसका समापन चांद की 10 तारीख होता है आठवीं को ताजिए इमाम बाड़े या मस्जिदों में रखे जाते हैं गुरुवार को सुबह से ही फातिहा पढ़ने और चढ़ावा चढ़ा शुरू हो गया। देर रात तक जलसा कार्यक्रम के तहत धार्मिक उपदेश दिए गया। शुक्रवार को दोपहर नमाज के बाद भारी संख्या में आकर्षित ताजिया के साथ तुलापुर से विशेश्वरगंज बाजार तक, पूरे खुशियाल से मंडौली कर्बला तक चण्डेरिया का थाना अंतू के कर्बला तक इसी तरह संग्रामपुर में शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित मार्ग पर जुलूस निकाला गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अमेठी सीओ मनोज मिश्रा थाना प्रभारी संग्रामपुर संजय सिंह भारी पुलिस बल तैनात रहा।
