संग्रामपुर: सड़क दुघर्टना युवक घायल
June 26, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शुक्रवार को आकाश पुत्र राम समुझ वर्मा निवासी भेभौरा विशेषरगंज उम्र 21 वर्ष मोटरसाइकिल द्वारा प्रतापगढ़ से लोहिया नगर होते हुए विशेश्वरगंज अपने घर आ रहे थे इनकी मोटरसाइकिल पर उनकी पत्नी भी पीछे बैठी थी आकाश को इण्टर कॉलेज कालिकन धाम के सामने रोड ब्रेकर के पास अचानक चक्कर आ गया जिससे आकाश मोटरसाइकिल से कर गिर गया निजी साधन से घायल आकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
