Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संग्रामपुर पुलिस का सराहनीय कार्य! 001 गैंग के 2 नाबालिग सहित 4 सदस्य गिरफ्तार


संग्रामपुर/अमेठी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। संग्रामपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। थाना संग्रामपुर पुलिस ने समाज व क्षेत्र में भय पैदा करने वाले व मारने पीटने वाला सक्रिय गैंग 001 के 4 सदस्य ( अपराधी) को पकड़ कर जेल भेजा गया । पूरा मामला  50 अपराधी सदस्य सक्रिय गैंग 0001 के नाम से क्षेत्र में सक्रिय हैं।जो अपना प्रभाव बनाने के लिए मारते पीटते है। थाना संग्रामपुर में क्षेत्र के भवानीपुर सरैया कनू निवासी गुरु दीन वर्मा द्वारा थाना संग्रामपुर में लिखित तहरीर दी गई की उनका पोता ( नाती) साहिल वर्मा पुत्र विजय कुमार वर्मा को बाघ के काली माई स्थान पर प्रियम  शुक्ला पुत्र राज बहादुर शुक्ला सांगीपुर कनू, राज सिंह उर्फ हर्ष सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम पुरे जोगजीत भवसिंहपुर, राजू वर्मा पुत्र हरकेश वर्मा भवानीपुर सरैया कनू  व राज यादव निवासी संग्रामपुर और अन्य शातिर अपराधी मिलकर हमारे पोते  साहिल वर्मा को मारने  पूरे परिवार को मार डालने की धमकी दी साथ ही हाथ में कट्टा लेकर साहिल को लगा दिया हर्ष द्वारा मेरे पोते का गला दबा दिया जिससे व बेहोश हो गया। पीड़ित की तारीख पर थाना संग्रामपुर मे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा गया थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि फेसबुक पर दबंग टीम  001 अपराधी गैंग के रूप में फैल रहा था इसमें सभी नवयुवक शामिल है लगभग 50 लोगों का गैंग समाज में भय पैदा कर रहा था। इस जाएंगे के चार नाम जड़ व कई अज्ञात के विरुद्ध थाना संग्रामपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है इनमें से चार लोगों को जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |