लखनऊः बीकेटी चिनहट ब्लॉक पर त्रि-दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला! इटौंजा नगर पंचायत अध्यक्ष लखनऊ भाजपा मंत्री टीम का बढ़ाया हौसला
June 16, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले बख्शी का तालाब विकास खण्ड के सभागार में चल रहे विकास खण्ड बी०के०टी० एवं चिनहट के त्रि-दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला के समापन दिवस में राम मनोहर लोहिया अस्पताल की डा० अनामिका चन्द्रा के नेतृत्व में 15 चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य मेले में आये लाथाथिर्यों को चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। प्रबुद्ध जनों में 5 चिकित्सकों द्वारा आकस्मिक चिकित्सा एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के विषय में चर्चा की गई। वहीं चेयरमैन नगर पंचायत इटौंजा अवधेश अवस्थी ष्कमलष् की प्रमुख उपस्थिति में जिला मंत्री राजू कश्यप एवं मण्डल उपाध्यक्ष आदि के द्वारा पूजा पाण्डेय खण्ड विकास अधिकारी तथा रेनू शुक्ला बाल विकास परियोजना अधिकारी की उपस्थिति में त्रि-दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का समापन किया गया।
