Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः घरेलू कलह ने बुझा दिया एक और घर का चिराग, आम के बाग में फंदे से लटका मिला युवक! जमुनिया खास का मामला, मानसिक तनाव में उठाया आत्मघाती कदमः परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार, पुलिस ने पंचनामा भरकर सौंपा शव


पीलीभीत। जनपद के माधौटांडा थाना क्षेत्र में घरेलू कलह का एक दर्दनाक अंत सामने आया है। पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से परेशान एक युवक ने आम के बाग में पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार, थाना माधौटांडा क्षेत्र के ग्राम जमुनिया खास निवासी राजेंद्र शर्मा पुत्र विकास शर्मा मंगलवार को घर से निकले थे। कुछ समय बाद उनका शव ग्राम खासपुर स्थित एक आम के बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। बाग की ओर गए ग्रामीणों ने जब शव को लटका देखा तो तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक पिछले काफी समय से घरेलू विवाद के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते वह काफी परेशान रहता था। हालांकि पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथयों की जांच कर रही है और मामले के हर पहलू को गंभीरता से परख रही है।घटना की सूचना मिलते ही माधौटांडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद नियमानुसार पंचनामा भरकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि घरेलू विवाद और बढ़ता मानसिक तनाव कई परिवारों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। समय रहते ऐसे मामलों का समाधान और मानसिक सहयोग मिलने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। मामले में किसी प्रकार की अन्य परिस्थिति सामने आने पर उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |