Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः जनजागरण यात्रा का संदेश प्रतापगढ़ के हर गलियारों तक पहुंचा! यात्रा के अंतिम दिन रामपुर संग्रामगढ़ में हुआ ऐतिहासिक समापन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत


प्रतापगढ़। अटेवा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मा. विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में संचालित जनजागरण यात्रा ने जनपद प्रतापगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र में जनहित के मुद्दों का सशक्त संदेश पहुंचाया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, बेरोजगारी, निजीकरण, सेवारत शिक्षकों की टीईटी, पुरानी पेंशन सहित विभिन्न जनवादी मुद्दों के प्रति समाज को जागरूक करना रहा।

इस जनजागरण यात्रा में प्रदेश कार्यकारिणी के ओम प्रकाश कनौजिया (प्रदेश सलाहकार), डॉ. कमल उसरी, राज प्रकाश (प्रदेश संगठन मंत्री), वेद प्रकाश आर्यन (आई.टी. सेल प्रदेश सह-प्रभारी), डॉ. आशीष वर्मा (मण्डल अध्यक्ष, लखनऊ), प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र राय सहित लगभग 25 साथियों ने बस यात्रा के माध्यम से निरंतर भ्रमण कर शिक्षक, कर्मचारी एवं स्नातक साथियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

यात्रा के अंतिम दिन लक्ष्मणपुर की पावन धरती पर जनजागरण यात्रा का उत्साह, जोश एवं जनसमर्थन के साथ भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, युवा, महिलाएं एवं आमजन उपस्थित होकर यात्रा का अभिनंदन किया तथा जनवादी मुद्दों पर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। यह अपार जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि समाज अब अपने अधिकारों, पुरानी पेंशन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थय एवं जनहित के मुद्दों पर जागरूक होकर परिवर्तन के लिए तैयार है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जगजीवन राम गुप्ता (प्रधान, छेमर सरैंया) ने की। यात्रा का स्वागत उदय सिंह (संयोजक), विश्वदीप सिंह (महामंत्री), नसीम बानो (संयोजिका), डॉ. राघवेन्द्र पाण्डेय, जय सिंह, ओंकार नाथ, अखिलेश कुमार, आस्तिक द्विवेदी, आशीष त्रिपाठी, कृष्ण कुमार, आशुतोष मिश्र, मानस मुकुल, सुरेश यादव सहित अनेक साथियों ने किया।

इसके उपरांत यात्रा लालगंज पहुंची, जहां यमुना प्रसाद यादव इंटर कॉलेज, वर्मा नगर में जनजागरण यात्रा का अत्यंत उत्साह एवं जोश के साथ भव्य स्वागत किया गया। शिक्षकों, कर्मचारियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर यात्रा का अभिनंदन किया तथा जनवादी मुद्दों पर अपना समर्थन व्यक्त किया। पूरे परिसर में जनएकता एवं उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि यह स्वागत केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पुरानी पेंशन बहाली, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थय, सामाजिक न्याय एवं कर्मचारी सम्मान जैसे जनहित के मुद्दों के प्रति समाज की बढ़ती जागरूकता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस दौरान यमुना प्रसाद यादव, रामयश कुरील, अमरनाथ, प्रतिभा ओझा, अखिलेश प्रताप, इंसान देवी, कपिल वर्मा, जीतेन्द्र प्रसाद, शिवमूर्ति वर्मा, शत्रुघ्न यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

जनजागरण यात्रा का ऐतिहासिक एवं सफल समापन रामपुर संग्रामगढ़ में हुआ। समापन अवसर पर शिक्षक, कर्मचारी, युवा, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पूरे उत्साह एवं जोश के साथ यात्रा का स्वागत करते हुए जनवादी मुद्दों के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। स्वागत करने वालों में राम विशाल पाल, धर्मराज, रामाश्रय मौर्य, धनंजय प्रसाद, अवधेश जी, अमृतलाल, राजेन्द्र यादव, दिनेश यादव, दिव्या सिंह, विज्ञान श्रीवास्तव, राम नारायण सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर जिला महामंत्री विनय प्रताप सिंह ने जनजागरण यात्रा को सफल बनाने वाले सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, मीडिया बंधुओं एवं प्रत्येक सहयोगी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनजागरण का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |