Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अहम बैठक में अनीस अहमद बने राष्ट्रीय सचिव, संगठन विस्तार पर जोर


सुल्तानपुर। लखनऊ में आयोजित मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के विस्तार और नई नियुक्तियों पर मुहर लगाई गई है। इस बैठक में सुल्तानपुर के अनीस अहमद को संगठन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि सरताज खान को सुल्तानपुर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई नियुक्ति के बाद संगठन ने अब मजबूती के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा कि समाज में भाईचारे को बहाल करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आपस में वैमनस्य और मनमुटाव फैलाने वाली शक्तियों की मजम्मत करना और उन पर अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, आजीविका और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की और मुस्लिम समाज व अन्य पिछड़े वर्गों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें।

वहीं, नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव अनीस अहमद ने अपनी नई भूमिका को लेकर कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वे उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के सभी पदाधिकारी मिलकर काम करेंगे और आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारा मकसद राजनीति करना नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार करना है, ताकि मुस्लिम समाज और अन्य पिछड़े वर्ग के लोग आगे बढ़ सकें।

डॉक्टर मुईन अहमद खान, जो संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हैं, ने बैठक में संगठन के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि आज की बैठक का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि सचचर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पिछड़े हुए मुस्लिम वर्ग को मुख्यधारा में जोड़ा जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |