Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: महोना में दर्दनाक हादसा! सबील बांटते समय छज्जा गिरा, दो मासूमों की मौत,आठ घायल


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना में शुक्रवार रात मोहर्रम के मौके पर कुछ लोग मकान के छज्जे पर खड़े होकर सबील में बालूशाही और कोल्डड्रिंक और बिस्कुट वितरित कर रहे थे। इस दौरान उधर से गुजरे जुलूस के लोग और कुछ राहगीर बालूशाही और कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए छज्जे पर लटक गए। भार बढ़ने से एका एक छज्जा भरभरा कर गिर गया। लोग मलबे में दब गए। हादसे में 12 वर्षीय अरमान और 13 वर्षीय अली की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हुए। घायलों में चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को ट्रामा और शौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहीं महोना में छज्जे पर खड़े होकर लोग बांट रहे थे बालूशाही व कोल्डड्रिंक। वहीं एसीपी बीकेटी विकास कुमार पांडेय के मुताबिक, महोना वार्ड संख्या नौ के पकरिया मोहल्ले में शुक्रवार रात मुस्ताल अली और गुलजार अपने घर के छज्जे पर सबील वितरण कर रहे थे। सबील में बालूशाही, कोल्डड्रिंक और बिस्कुट बांटे जा रहे थे। लोग सबील ले रहे थे। तभी उधर से जुलूस गुजरा। जुलूस के लोग भी सबील लेने के लिए पहुंच गए। लोग अधिक थे और वितरण करने वाले कम। इस बीच कुछ लोग बालूशाही, कोल्डड्रिंक लेने के लिए छज्जे पर लटक गए। एकाएक भार अधिक बढ़ा तोछज्जा भरभरा कर गिर गया। वितरण करने और सबील लेने वाले लोग छज्जे के मलबे के नीचे दब गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |