लखनऊ: इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक ने सुनी फरियादियों की फरियाद, चार निस्तारण! थाना समाधान दिवस में 6 शिकायतें में से 4 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण
June 27, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाना परिसर में थाना समाधान दिवस इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुआ। वहीं शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना प्रभारी निरीक्षक व राजस्व के अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां राजस्व विभाग से संबंधित 2 शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित राजस्व अधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने ने बताया कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य राजस्व एवं पुलिस से जुड़े विवादों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी न हो।
