लखनऊ: 15 वर्षीय किशोरी लापता, मुस्लिम युवक पर भगा ले जाने का आरोप
June 27, 2026
आलमबाग। आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी चार दिन पूर्व घर से मंगल बाजार के निकली और गायब हो गई,किशोरी की मां ने खोजबीन के बाद एक मुस्लिम युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा शिकायत की है। आशियाना के बंगला बाजार भदरुख में रहने वाली मालती देवी पत्नी चिन्कू यादव के अनुसार उनकी 15 वर्षीय पुत्री पूनम यादव 23 जून की शाम मंगल बाजार सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी और जब देर तक वापस घर नहीं लौटी तो किशोरी के परिजनों ने बेटी का तलाश शुरू किया। पीड़ित मां का आरोप है कि रसूलपुर गोसाईगंज का रहने वाला समीर खान नामक युवक कई दिनों से उनके मोहल्ले में चक्कर काट रहा था जिसे समझाया भी गया था इसके बावजूद उनकी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। किशोरी के मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
.jpg)