Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का फटा टायर, घिसने लगा पहिया



बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे पर सोमवार को विमान सेवा बुरी तरह प्रभावित रही। जानकारी के अनुसार, मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट का लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। रनवे पर विमान का टायर क्षतिग्रस्त होने के बाद यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और बेहतर नियंत्रण के कारण बड़ा हादसा टल गया और विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित लैंड करा लिया गया।

बताया गया कि मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान जब दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे पर उतर रही थी। उसी दौरान विमान के टायर में तकनीकी खराबी आ गई और टायर फट गया। लैंडिंग के बाद विमान का पहिया रनवे पर घिसने लगा, जिससे अंदर बैठे यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ।

अचानक हुई इस घटना से विमान के अंदर बैठे कई यात्री घबरा गए। कुछ देर के लिए यात्रियों में भय का माहौल बन गया। हालांकि, पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर रोक लिया। इसके बाद एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मियों और ग्राउंड स्टाफ ने तत्काल मोर्चा संभाला और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया। किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

इधर, स्पाइसजेट के विमान को एप्रन में ले जाया गया। वहां रुकने के बाद एयरपोर्ट पर परिचालन व्यवस्था भी प्रभावित हुई। विमान को हटाने और तकनीकी जांच की प्रक्रिया के कारण कुछ समय के लिए उड़ानों के संचालन में बदलाव करना पड़ा।

एप्रन (जहां विमान खड़े किए जाते हैं) में जगह की कमी के कारण दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को भी एहतियातन पटना डायवर्ट करना पड़ा। बाद में यात्रियों को पटना से फ्लाइट में दरभंगा उतारा गया। सामान्य होने पर इंडिगो का विमान पटना से दरभंगा पहुंचा और यात्रियों को लेकर वापस दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |