Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

हिमाचल में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत, लड़खड़ाकर गिरे


हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की शनिवार को शिमला में अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह शिमला के डीसी ऑफिस के बाहर भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। यह प्रदर्शन बीडीसी चेयरमैन और जिला परिषद चेयरमैन के गठन में कथित देरी के विरोध में आयोजित किया गया था।

प्रदर्शन समाप्त होने के बाद हर्ष महाजन ने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद जब बीजेपी विधायक बलवीर वर्मा पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, तब हर्ष महाजन उनके पास ही खड़े थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वह लड़खड़ाने लगे। मौके पर मौजूद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाल लिया, जिससे वह गिरने से बच गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें डीसी ऑफिस के बाहर खड़ी एचआरटीसी टैक्सी के माध्यम से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हर्ष महाजन को सिंकोप अटैक आया था। अब उनकी स्थिति सामान्य है। सांसद को अब CCU में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि सिंकोप (Syncope) को आम बोलचाल में 'बेहोश होना' या 'चक्कर खाकर गिरना' कहा जाता है। मस्तिष्क में खून का दौरा कम होने की वजह से ऐसा होता है। बाद व्यक्ति ठीक भी हो जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |