Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ओडिशा में पशुधन निरीक्षक के घर से भारी मात्रा में मिली नोटों की गड्डियां! गिरफ्तार


ओडिशा के नबरंगपुर जिले में ओडिशा विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायघर में मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात लाइवस्टॉक इंस्पेक्टर (पशुधन निरीक्षक) प्रफुल्ल हलदर को ₹80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मुख्यमंत्री कामधेनु योजना के तहत लाभार्थी की सब्सिडी जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

विजिलेंस के अनुसार, मुख्यमंत्री कामधेनु योजना के तहत संबंधित डेयरी किसान का चयन लाभार्थी के रूप में किया गया था। इस योजना के माध्यम से डेयरी किसानों को 1 से 5 गायों की डेयरी यूनिट स्थापित करने के लिए सहायता दी जाती है।

आरोप है कि पशुधन निरीक्षक प्रफुल्ल हलदर ने लाभार्थी से सब्सिडी की राशि जारी करने के बदले ₹80,000 की रिश्वत मांगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर धमकी भी दी कि अगर रिश्वत नहीं दी गई तो शिकायतकर्ता के साथ-साथ उसके गांव के अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी भी रोक दी जाएगी। बार बार रिश्वत की मांग से परेशान होकर लाभार्थी ने ओडिशा विजिलेंस से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप बिछाया। तय योजना के अनुसार जब आरोपी अधिकारी रिश्वत की रकम ले रहे थे, तभी विजिलेंस की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹80,000 की पूरी रिश्वत राशि बरामद कर जब्त कर ली गई। विजिलेंस ने बताया कि आरोपी के दोनों हाथों की हैंड वॉश टेस्ट में सकारात्मक परिणाम मिले, जिससे यह पुष्टि हुई कि उन्होंने रिश्वत की रकम को छुआ और स्वीकार किया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |