Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः पंचायत सहायकों को जारी कारण बताओ नोटिस


संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में तैनात 20 पंचायत सहायकों को सहायक विकास अधिकारी पंचायत संग्रामपुर द्वारा नोटिस जारी की गई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत लाल शशिकांत सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री को लेकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी बीस पंचायत सहायकों को किसानों से मिलकर उनका फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए कहा गया था लेकिन पंचायत सहायकों के साथ फार्मर रजिस्ट्री को लेकर वीसी की गई लेकिन वीसी में कोई भी पंचायत सहायक नहीं जुड़ा। पंचायत सहायक की लपरवाही पर क्षेत्र के सभी 20  पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है उन्होंने कड़े शब्दों में बयान कि नोटिस के बाद भी लपरवाही रही तो सभी पंचायत सहायकों का सेवाकाल रद्द कर दिया जाएगा और नया आवेदन लिया जाएगा।इस में अम्मरपुर ,बनवीरपुर ,संग्रामपुर ,गूजीपुर ,सहजीपुर, ठेंगहा, खौपुरबुजुर्ग, उत्तरगांव ,मधुपुर खदरी गंगापुर ,धौरहरा, पतापुर कसारा ,भैरोपुर ,नेवादाकनू, कनू करनाईपुर ,करौंदी, बदलापुर के पंचायत सहायकों को कारण बताओं नोटिस जारी की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |