लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित धार्मिक एवं सेवा कार्यों में सहभागिता की। उन्होंने भगवान श्री हनुमान जी के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर प्रदेश व नगरवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
महापौर ने ला मार्टिनियर कॉलेज गेट नंबर-4 पर आयोजित विशाल भंडारे में शामिल होकर कॉलेज प्रशासन व कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। भूठनाथ स्थित सर्राफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरण किया और इसे लखनऊ की सांस्कृतिक पहचान बताया। गोमती नगर के विजयंत खंड में श्री सोहन नेगी एवं मोक्ष एडवरटाइजिंग टीम द्वारा आयोजित भंडारे में सहभागिता की।दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर हजरतगंज मे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व उनके परिवार द्वारा आयोजित भंडारे में पूजन-अर्चन किया। यहाँ वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी उपस्थित रहे।एलआईसी मंडल कार्यालय हजरतगंज में आयोजित सुंदरकांड पाठ और भंडारे में शामिल होकर अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की।नगर निगम परिसर के बालाकदर रोड स्थित केंद्रीय कार्यशाला में कर्मचारी संघ अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ और भंडारे में हिस्सा लिया।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि बड़े मंगल की यह ऐतिहासिक परंपरा समाज में परोपकार, सामाजिक समरसता, सेवा और आपसी सहयोग की भावना को सुदृढ़ करती है। यह आयोजन लोगों को आपस में जोड़ने और जनसेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
