लखनऊ: चाकू से युवती पर हमला, मुकदमा दर्ज
June 27, 2026
आलमबाग। मानक नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि करीब 9रू30 बजे दुकान से अपने घर लौट रही एक युवती पर आरडीएसओ ऑफिसर क्लब के सामने दो सगे भाइयों ने अपने दो साथियों के साथ युवती पर हमला कर दिया और चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया वहीं से गुजर रहे एक युवक ने बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उसपर भी चाकू से हमला कर दिया।घायल युवती ने दोनों सगे भाइयों समेत उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।मूलरूप से बघौली हरदोई जनपद की रहने वाली शालिनी मिश्रा पुत्री सुनील मिश्रा मानक नगर के मेहंदी खेड़ा में किराए पर रहकर आलमबाग एक दुकान में काम करती है, शुक्रवार रात्रि करीब 9रू30 बजे वह दुकान से अपने घर मेहंदी खेड़ा वापस लौट रही थी आरडीएसओ ऑफिसर क्लब के पास विकास यादव पुत्र रोशन लाल यादव अपने भाई शिवा यादव और दो साथियों के साथ मिलकर उसपर हमला कर दिया और चाकू से मारकर घायल कर दिया उसी दौरान रास्ते में गुजर रहे एक युवक ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसपर भी चाकू से हमला कर दिया। रात्रि समय अचानक हुए इस घटना से हड़कंप मच गया लोगो की सूचना पर जब तक मौके पर पुलिस पहुंची तब तक हमलावर फरार हो गए थे, पीड़िता ने लोकबंधु अस्पताल में इलाज कराने के उपरांत मानक नगर थाने पर पहुंच हमलावर दोनों भाइयों समेत उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ शिकायत की है। मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर फरार हमलावरों का तलाश किया जा रहा है।
.jpg)