Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बुजुर्ग के खिलाफ पत्नी ने प्रताड़ना का आरोप लगा दर्ज कराया मुकदमा,मुख्यमंत्री के आदेश पर आशियाना थाने में बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज


आलमबाग। आशियाना इलाके के सेक्टर आई में रहने वाली एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने बुजुर्ग पति पर अय्याशी के लिए यातनाएं देने का आरोप लगा मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री के आदेश पर शुक्रवार को आशियाना पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशियाना के सेक्टर आई में रहने वाली बुजुर्गा सुनीता सोनकर के अनुसार उनके पति रजोल सोनकर एसबीआई बैंक शाखा प्रबंधक पद से रिटायर्ड है और अय्याश प्रवृति के है अपने से छोटी उम्र की लड़कियों से संबंध रखते है और उन्हें बाहर होटलों में लेकर जाते है और आए दिन घर में उनसे और बच्चों से मारपीट किया करते है अपनी अय्याशी की फोटो वीडियो अपनी स्टेट्स पर लगाते है जिससे पूरे परिवार की छवि धूमिल होती है। आरोप है कि जनवरी 2026 में उनकी पुत्री की शादी थी लेकिन उनके पति यह विवाह तोड़ने के चक्कर में लगे हुए थे अपनी अय्याशी के फोटो स्टेट्स पर लगा कर बदनाम करना चाहते थे। यहां तक कि शादी में मारपीट किए अपनी पुत्री को भी मारा दामाद ने बीच बचाव कर अपने ससुर को शांत कराया। पीड़िता का आरोप है कि उसने आशियाना थाने पर शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने पारिवारिक मामला बता सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ 1090 पर भी शिकायत की थी। पीड़िता ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर अपने पति के खिलाफ मदद की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री के आदेश पर शुक्रवार को आशियाना पुलिस ने वृद्धा के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |