Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में अगले तीन दिन तक बढ़ेगा तापमान, आज छाए रहेंगे बादल


दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कभी बारिश और तूफान तो कभी आसमान में बादलों की आवाजाही से गर्मी और उमस से लोगों को थोड़ी राहत है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधि 21 जून तक जारी रहेगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी.

हालांकि, बुधवार को बारिश न होने से अधिकतम तापमान में वृद्धी देखने को मिली. बुधवार (17 जून) को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. एक दिन पहले मंगलवार को यह 33.3 डिग्री सेल्सियस था. न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 25.7 डिग्री सेल्सियस था.

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं दर्ज हुआ, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. इस दौरान दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10-15 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलीं.

IMD के अनुसार, आज गुरुवार (18 जून) को शहर का अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. IMD का अनुमान है कि आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. विभाग ने बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और आंधी-तूफान अनुमान लगाया है. इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी, जो झोंको के साथ 50 किमी/घंटा तक जा सकती है.

IMD का अनुमान है कि अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. इसके बाद के 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और फिर 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |