Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः विश्व शांति का संदेश देने वाला ‘शांति स्तंभ’ जनपद में समर्पित, रोटरी क्लब की अनूठी पहल! मंडल गवर्नर राजेन विद्यार्थी व नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने किया लोकार्पण


पीलीभीत। विश्व में शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब  द्वारा स्थानीय कचहरी तिराहे पर स्थापित ‘शांति स्तंभ’ का भव्य लोकार्पण शुक्रवार को संपन्न हुआ। शांति के प्रतीक कबूतर की आकर्षक छवि से सुसज्जित इस स्तंभ का उद्घाटन रोटरी मंडल गवर्नर राजेन विद्यार्थी तथा नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन और नारियल फोड़कर किया गया।रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. अनिल सक्सेना ने बताया कि यह शांति स्तंभ समाज में भाईचारे, प्रेम और वैश्विक शांति का संदेश प्रसारित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को साकार करने में बरेली के वरिष्ठ रोटेरियन डी.सी. शुक्ला का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन रहा, जिनके प्रयासों से यह जनहितकारी कार्य संभव हो सका।

मुख्य अतिथि राजेन विद्यार्थी ने कहा कि रोटरी क्लब केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में शांति, सौहार्द और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का भी कार्य कर रहा है। नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे प्रतीक समाज को सकारात्मक संदेश देने का माध्यम बनते हैं और नागरिकों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एस.पी.एस. संधू ने सभी अतिथियों एवं क्लब सदस्यों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन बिश्नोई, क्लब सचिव कपिश अग्रवाल, आगामी अध्यक्ष मुरली मनोहर अग्रवाल, आगामी सचिव विजय जायसवाल, गौरव अग्रवाल, परविंदर सिंह सहमी, रवि देव, ज्योति अग्रवाल, रीना अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डॉ. पी.एन. सक्सेना, कार्तिक भसीन, अंशुल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।रोटरी क्लब की इस पहल को उपस्थित लोगों ने विश्व शांति और सामाजिक सौहार्द की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम बताते हुए इसकी मुक्तकंठ से सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |