कन्नौज: संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ ! बैठक मे कर्मियो को दिये गये निर्देश
June 24, 2026
गुरसहायगंज/कन्नौज। बुधवार को नगर पालिका परिषद सभागार मे संचारी जागरूकता अभियान के अन्तर्गत बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे अधिशाषी अधिकारी अनिल पंडित ने कहा कि आगामी माह जुलाई में चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान चलाए जाने एवं कर्मचारियों को संवेदीकृत किए जाने हेतु बैठक पालिका सभागार में आयोजित की गई । बैठक में अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित द्वारा बताया गया कि आगामी अभियान में माइक्रोप्लान के अनुसार फोगिंग , नाली सफाई , एंटीलार्वा छिड़काव आदि गतिविधियां संपन्न कराई जाएगी । इस संबंध में जोनल सफाई प्रभारियों को साफ सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने, तथा शुद्ध पेय जल उपलब्धता पर जोर देते हुये संबंधित कर्मियों को दिशा निर्देश दिये। नगर मे फांगिग,एण्टी लार्वा का छिड़काव, युद्ध स्तर पर करने के लिये कहा गया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी ने नागरिको से अपील करते हुये कहा कि घर के बाहर कूड़ा करकट इकठ्ठा न होने दे इसके लिये साफ साफ सफाई करते रहे कूड़ा करकट कूड़ेदान मे ही डाले । इस दौरान डॉ नीरज कुमार, राजन बाबू , प्रसन्नजीत मिश्रा,मनोज तिवारी,जनार्दन मिश्रा, आकाश सक्सेना आदि कर्मचारी मौजूद रहे। ।
