Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुसाफिरखाना: गम और अकीदत के साथ निकला आशूरा का जुलूस, सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिये


मुसाफिरखाना/अमेठी। क्षेत्र के भनौली गांव में 10 मोहर्रम (आशूरा) पर गमगीन माहौल में जुलूस निकाला गया। या हुसैन की सदाओं और नौहा-मातम के बीच अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन (अ.स.) और शहीदान-ए-कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।सुबह से ही गांव के विभिन्न इमामबाड़ों और घरों में मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया। मजलिस के बाद आमाल-ए-आशूरा हुआ। इसके बाद ताबूत, अलम और ताजियों के साथ जुलूस बड़े इमामबाड़े से अपने पारंपरिक मार्ग से होकर जामा मस्जिद इमामबाग पहुंचा, जहां जुमा की नमाज अदा की गई।नमाज के बाद जुलूस फिर बड़े इमामबाड़े पहुंचा, जहां अंजुमन सिपाहे हुसैनी के युवाओं ने जंजीरजनी कर बीबी फातिमा जहरा (स.अ.) को उनके लाल का पुर्सा पेश किया। इसके बाद जुलूस दरगाह-ए-आलिया होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अजादार शामिल रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और पुलिस बल तैनात रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |