Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः बच्चों की गेंद लगने की शिकायत करने पर मारपीट, मुकदमा दर्ज


बीसलपुर। मकान के सामने गेंद खेल रहे बच्चे की गेंद उधर से गुजर रहे युवक के लग गई जिस पर उसने बच्चे से संभल कर गेंद खेलने को कहा जिस पर बच्चे के पिता ने बेटे और पत्नी के साथ युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे बीच-बचाव करने आई युवक की मां को भी मारपीट कर घायल कर दिया है पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव रंभोजा निवासी रामजीत पुत्र राजेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसके घर के पास चमन प्रकाश के बच्चे गेंद खेल रहे थे रामजीत अपने खेत पर जा रहा था तभी रामजीत के गेंद आकर लग गई जिस पर उसने चमन प्रकाश के बच्चे से संभल कर गेंद खेलने को कहा जिस पर चमन प्रकाश, बेटा अनमोल, पत्नी पिंकी देवी व मां के साथ आकर गाली-गलौच करने लगे विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर रहे थे शोर शराबा सुनकर बीच-बचाव करने आई रामजीत की मां से भी मारपीट की पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अनमोल, चमन प्रकाश, पिंकी देवी व चमन प्रकाश की मां के मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |