Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः दलित युवती से शादी का झांसा देकर बनाए संबंध! शादी से किया इंकार, मुकदमा दर्ज


बीसलपुर।पांच साल पहले बीसलपुर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा से शादी का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाए और बड़े भाइयों की शादी होने के बाद शादी करने का झांसा देकर गुमराह किया गया अब शादी कहीं दूसरी जगह होने की सूचना मिलते ही युवती आरोपी के घर पहुंची जहां पर युवक के पिता ने दलित समुदाय से होने की बात कह कर शादी करने से इंकार कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने पिता पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दलित युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि पांच साल पहले बीसलपुर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी उसी दौरान एक युवक उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बड़े भाइयों की शादी का झांसा देकर गुमराह करता रहा और अब उसने दूसरी जगह शादी तय कर ली है जानकारी होने पर युवती उसके घर पहुंची जहां पर युवक के पिता ने दलित जाति होने की बात कह कर शादी करने से इंकार कर दिया युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की पुलिस ने तहरीर के आधार पर रितिक मिश्रा, उमेश मिश्रा निवासी ग्राम रामशाला, नौगवां नवीनगर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |