Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः तीन माह पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, धारदार हथियारों से हमलाय दो गंभीर घायल


बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परासी रामकिशन में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि धारदार हथियार चल गए, जिससे दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा।जानकारी के अनुसार गांव निवासी देवदत्त गांव की चैपाल पर बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव का ही झंकार वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि करीब तीन माह पूर्व दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश अभी तक चली आ रही थी। चैपाल पर आमना-सामना होने के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते उग्र हो गई।आरोप है कि झंकार ने धारदार हथियार से देवदत्त के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने झंकार को घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |