संग्रामपुरः थाना समाधान दिवस पर आई 5 शिकायतें
June 27, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के थाना संग्रामपुर में थाना समाधान दिवस पर पांच शिकायत हैं जिनमें तीन शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया पंजीकृत 02 शिकायतों के लिए टीम गठित की गई। शनिवार को थाना समाधान दिवस पर थाना संग्रामपुर परिसर में थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस पर क्षेत्र के सभी लेखपाल और पीड़ित थाने पहुंचे। भीड़ तो अधिक रही लेकिन केवल पांच शिकायत ही थाना दिवस प्रभारी के पास पहुंची। पांच शिकायतों में तीन शिकायतों का आपसी वार्ता करके समाधान निकाल लिया गया सिर्फ दो शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण के बाद ही निस्तारण होने के लिए टीम गठित की गई। थाना प्रभारी संग्रामपुर संजय सिंह ने बताया कि राजस्व संबंधित पांच मामले आए थे जिनमें तीन मामलों का आपसी समझौता कर के समाधान कर दिया गया सिर्फ दो शिकायतों का निस्तारण स्थलीय परीक्षण के बाद ही किया जाएगा। थाना समाधान दिवस पर टीकरमाफी चैकी प्रभारी सौम्य कुमार जयसवाल उपनिरीक्षक राम कुमार यादव, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र यादव, समस्त लेखपाल मौजूद रहे।
