गौरीगंज/अमेठी। डिजिटल युग में तकनीकी शिक्षा की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए उत्कर्ष फाऊंडेशन द्वारा युवाओं और पिछडा वर्ग(ओबीसी) विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं और बेरोजगार युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पिछड़ा वर्ग के छात्र एवं छात्राओं हेतु निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण ओ लेवल और ट्रिपल सी उत्कर्ष फाऊंडेशन गौरीगंज द्वारा संचालित किया जा रहा है उत्कर्ष फाउंडेशन संस्था विगत कई वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित तथा छात्र एवं छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग बैच एवं अलग-अलग लैब की समुचित व्यवस्था है। उत्कर्ष फाऊंडेशन के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी, एमएस ऑफिस, इंटरनेट का उपयोग, ई-मेल, ऑनलाइन सेवाओं तथा डिजिटल साक्षरता से संबंधित विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं का कहना है कि इस पहल से उन्हें आधुनिक तकनीक को समझने और रोजगार के नए अवसरों तक पहुंचने में मदद मिल रही है। उत्कर्ष फाऊंडेशन के डाईरेक्टर राजेश चंद्र शुक्ल के अनुसार संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है। उनका मानना है कि आज के समय में कंप्यूटर का ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है और इसी सोच के साथ यह निःशुल्क प्रशिक्षण अभियान शुरू किया गया है। उत्कर्ष फाऊंडेशन की यह पहल डिजिटल भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। संस्था का लक्ष्य आने वाले समय में अधिक से अधिक युवाओं तक इस निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ पहुंचाना है, ताकि समाज के हर वर्ग को तकनीकी शिक्षा का समान अवसर मिल सके
।

