Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुरादाबाद में शुरू हुई कैंसर विशेषज्ञ ओपीडी, मैक्स स्मार्ट हॉस्पिटल साकेत के विशेषज्ञ देंगे परामर्श

हर माह चौथे शनिवार को आशीर्वाद नर्सिंग होम में उपलब्ध रहेंगे सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. (प्रो.) एसवीएस डियो
मुरादाबाद स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम में विशेष ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. (प्रो.) एसवीएस डियो एवं आशीर्वाद नर्सिंग होम के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनोज अग्रवाल।

मुरादाबाद (विधान केसरी)। कैंसर मरीजों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने शुक्रवार को मुरादाबाद स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम में विशेष ऑन्कोलॉजी (कैंसर) ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. (प्रो.) एसवीएस डियो तथा आशीर्वाद नर्सिंग होम के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनोज अग्रवाल मौजूद रहे। नई ओपीडी सेवा के तहत डॉ. (प्रो.) एसवीएस डियो प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आशीर्वाद नर्सिंग होम में मरीजों को प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. (प्रो.) एसवीएस डियो ने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण लोग कैंसर के शुरुआती लक्षणों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं और बीमारी गंभीर होने के बाद ही चिकित्सकीय सहायता लेते हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित जांच के प्रति लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, विशेषकर मिनिमली इनवेसिव और रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी के माध्यम से कैंसर उपचार अधिक सटीक और प्रभावी हुआ है। उन्होंने समय पर स्क्रीनिंग और शुरुआती पहचान को उपचार की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
डॉ. डियो ने बताया कि ओपीडी सेवाओं का उद्देश्य शरीर में गांठ, खून की उल्टी, निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होने या कैंसर से जुड़े अन्य लक्षणों से परेशान मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है। यहां व्यापक परामर्श, उपचार योजना और फॉलो-अप देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आशीर्वाद नर्सिंग होम के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत के साथ यह सहयोग मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। इससे लोगों को अपने शहर के नजदीक ही विशेषज्ञ कैंसर देखभाल सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, सेकेंड ओपिनियन और एडवांस कैंसर उपचार संबंधी मार्गदर्शन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा। साथ ही इलाज के लिए दिल्ली जाने की आवश्यकता भी कम होगी और कैंसर की शुरुआती पहचान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |