लखनऊ: कंट्रक्शन कारोबारी ने की आत्महत्या
June 17, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में बुधवार सुबह एक कंट्रक्शन कारोबारी अपने घर के जिने की रेलिंग से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला, पत्नी ने पति को फंदे से लटका देख चीख पुकार मचाने लगी पड़ोसी ने फंदे से मृतक को नीचे उतार पुलिस को सूचना दिए।मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कन्नौसी के महाराजापुरम कॉलोनी में रहने वाले राकेश दुबे (52) अपने परिवार के साथ रहकर कंट्रक्शन का कारोबार करते थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6रू30 बजे जब वह सूर्य को जल देने के लिए छत पर जाने लगी तो देखा कि उनके पति रेलिंग पर रस्सी के सहारे फंदे से लटके हुए थे। मृतक की पत्नी के अनुसार उनके पति का कारोबार काफी दिक्कतों में चल रहा था जिसके चलते काफी कर्ज भी हो गया था।जिससे उनके पति काफी परेशान रहते थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। परिवार में मृतक की दो बेटियां शिवानी और प्रिया है।कृष्णा नगर प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है ।
.jpg)